शनिवार, 15 जून 2013

.फादर्स-डे[पितृ दिवस ]

 .फादर्स-डे  [पितृ दिवस ] पर कल समूचे विश्व में फादर्स-डे मनाया जाएगा..
   .सभी को ...शुभकामनाए और बधाई

पिता  के बारे में लिखना बहुत  कठिन  होता है सागर सा दिल ..गगन.. जितने तारे उतने  भाव

--1--
अनुशासन
सागर होता दिल
भाव प्रचुर

---२---
हो संरक्षण
आसान हर क्षण
हर कदम
-----३---

मिलता बल
समस्या का हल
मन की शांति

----४------

होता गगन
लगता है कठोर
यही पहेली

--------५-------


जीवन दिशा
समर्पण का भाव
आत्म विश्वास

-------६ --------

 त्याग की मूर्ति
सब कुछ वो जाने
सच माने

-------७-------

नरम दिल
बाहर  से कठोर
जेसे श्री फल

-----८-----

पिता हो पास
सुखद अहसास
प्रेम बगिया

------९-----

छोटा संसार
अनुभव का सार
जीवन दाता
-----१० ---
हर कदम
सफल हर दम
यही विचार

-------------संजय जोशी "सजग "








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें